Breaking News

शाहजहांपुर: जरूरतमंदों के सहारे बना सेवा ट्रस्ट, बेटियों के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ।

जरूरतमंदों के सहारे बना सेवा ट्रस्ट, बेटियों के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए राम मूर्ति सिंह वर्मा मेमोरियल सेवा ट्रस्ट (राहत ट्रस्ट) द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ट्रस्ट ने जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों तक सहायता पहुँचाकर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान निर्धन एवं असहाय परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग स्वरूप “राहत सामग्री” प्रदान कर उनके जीवन में सम्मान और सहयोग का भाव मजबूत किया गया।

इस क्रम में मिश्रीपुर निवासी श्री देवराज एवं श्रीमती सीमा की पुत्री कुमारी नेहा तथा श्री बालकराम एवं श्रीमती विमला देवी की पुत्री कुमारी वंदना को विवाह हेतु आवश्यक सामग्री दी गई। इसके अतिरिक्त ग्राम दिलावरपुर निवासी श्री मीपाल के परिवार को भी सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं कुमारी सेजल के विवाह के लिए भी ट्रस्ट द्वारा जरूरी सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद तक “राहत — मदद जो सुकून दे” पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय बाबा राम मूर्ति सिंह वर्मा के आदर्शों पर चलते हुए ट्रस्ट लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

ट्रस्ट का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!