Breaking News

कासगंज: गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के भोगपुर गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मृतका वीनेश की शादी वर्ष 2020 में भोगपुर निवासी सुरेश के साथ हुई थी। विवाहिता की अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई है। वहीं घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!