Breaking News

रामनवमी पर बिनावर में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उल्लास का दिखा संगम।

रामनवमी पर बिनावर में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उल्लास का दिखा संगम।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता 

बिनावर, बदायूं। जनपद के कस्बा बिनावर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां और भजन-कीर्तन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

शोभायात्रा का शुभारंभ मोहम्मदपुर बिहार रोड स्थित शिव मंदिर से हुआ, जहां सुबह 11 बजे से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम की भव्य आरती के साथ प्रकटोत्सव संपन्न हुआ, जिसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।

शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां, गाजे-बाजे और प्रभु श्रीराम का डोला शामिल रहा। यह यात्रा शिव मंदिर से निकलकर बरेली-बदायूं हाईवे, बिलहैत रोड बाजार सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजा बैन महाराज स्थल पर पहुंचकर विश्राम पर समाप्त हुई।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!