Breaking News

सहसवान की सारा समन ने नेशनल ओलंपियाड में जिला टॉप कर बढ़ाया मान।

सहसवान की सारा समन ने नेशनल ओलंपियाड में जिला टॉप कर बढ़ाया मान।

सहसवान (बदायूं)। क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सारा समन ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार, 27 मार्च को रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में सारा समन ने कक्षा 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों में बदायूं जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया।

सारा समन क़ाज़ी मोहल्ला निवासी सैय्यद मोहम्मद स्वाले की छोटी पुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों में भी गर्व की भावना है।

परिजनों और शुभचिंतकों ने सारा समन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!