Breaking News

रामनवमी पर बिनावर में भीषण जाम, एंबुलेंस फंसीं—पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल।

रामनवमी पर बिनावर में भीषण जाम, एंबुलेंस फंसीं—पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता 

बिनावर, बदायूं। रामनवमी के अवसर पर कस्बा बिनावर में भारी भीड़ के चलते बरेली-बदायूं हाईवे पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। स्थिति यह रही कि लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जाम के दौरान तीन एंबुलेंस सहित दर्जनों निजी वाहन फंसे रहे, जिससे मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था, जिसके चलते स्थिति और बिगड़ती चली गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आरोप लगाया कि थाना बिनावर पुलिस की लापरवाही के कारण जाम लंबे समय तक बना रहा। लोगों का कहना है कि समय रहते उचित प्रबंधन किया जाता तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता था।

इस संबंध में जब थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब देना उचित नहीं समझा।

जाम के चलते आमजन को काफी असुविधा झेलनी पड़ी, वहीं कई लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भविष्य में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!