Breaking News

जेल में बीमार बंदी को इलाज का इंतजार, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं हुई ठोस पहल।

जेल में बीमार बंदी को इलाज का इंतजार, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं हुई ठोस पहल।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। जिला कारागार में बंद एक कैदी की लगातार बिगड़ती सेहत ने जेल प्रशासन की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के एक मामले में करीब पांच वर्ष तीन माह से निरुद्ध गुड्डू पुत्र इसराईल गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसे अब तक समुचित इलाज नहीं मिल सका है।

परिजनों के मुताबिक गुड्डू टीबी, जोड़ों के दर्द और गले में फोड़े जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित है। समय के साथ उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। 24 मार्च को अदालत में पेशी के दौरान उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए न्यायालय ने जेल प्रशासन को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद परिजनों का कहना है कि जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के चलते बंदी के पिता इसराईल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बेटे के लिए बेहतर इलाज की मांग की है। उन्होंने गुड्डू को बरेली मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल या किसी उच्च स्तरीय संस्थान जैसे पीजीआई में भर्ती कराकर इलाज कराने की गुहार लगाई है।

अधिवक्ता अब्दुल शाहिद ने कहा कि कानून के तहत प्रत्येक बंदी को इलाज का अधिकार प्राप्त है। न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए।

यह मामला एक बार फिर जेलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है और बीमार बंदी को समय रहते राहत मिल पाती है या नहीं।

बाइट- इस्माइल बंदी का पिता 

बाइट- अब्दुल शाहिद, अधिवक्ता

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!