Breaking News

बिसौली: राष्ट्रपति से सपा सांसद इकरा हसन की मुलाकात पर सपाइयों में खुशी, बांटी मिठाइयां।

राष्ट्रपति से सपा सांसद इकरा हसन की मुलाकात पर सपाइयों में खुशी, बांटी मिठाइयां।

आई एम खान 

बिसौली। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।

यह मुलाकात औपचारिक रही, लेकिन जानकारी के अनुसार सांसद इकरा हसन ने अपने संसदीय क्षेत्र कैराना की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। चर्चाओं में किसानों की समस्याएं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े विषय शामिल बताए जा रहे हैं।

इकरा हसन अपनी सादगी और स्पष्ट विचार रखने की शैली के लिए जानी जाती हैं, जिससे वह क्षेत्र की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाती रही हैं।

इधर, इस मुलाकात की जानकारी मिलने पर बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खान, नगर अध्यक्ष वाजिद खान, हाजी तस्लीम खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!