Breaking News

बिसौली: शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में बिसौली में सौंपा ज्ञापन।

 

शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में बिसौली में सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली। काकोरी कांड के अमर शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़े जाने के विरोध में जनहित सत्याग्रह मोर्चा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

इस दौरान वक्ताओं ने शाहजहांपुर नगर निगम द्वारा किए गए इस कृत्य पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए इसे शहीदों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी महान क्रांतिकारियों के बलिदान का परिणाम है, लेकिन आज उनकी विरासत को मिटाने की कोशिश की जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

वक्ताओं ने बताया कि टाउन हॉल, शाहजहांपुर में वर्ष 1972 में स्थापित काकोरी कांड के अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने इसे उस समय किया गया अपमानजनक कृत्य बताया, जब पूरा देश शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा था।

इसके साथ ही जनपद मेरठ के सरधना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को भी निंदनीय बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं और इन्हें रोकना आवश्यक है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन देने वालों में ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, हरीश चंद्र यादव, हर्षवर्धन, तेजेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, एडवोकेट योगेश कुमार यादव, एडवोकेट युधिष्ठिर यादव, एडवोकेट वेद प्रकाश यादव, आशुतोष पाठक सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …