Breaking News

चहनियां में शहादत दिवस पर निकला पैदल मार्च, भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

चहनियां में शहादत दिवस पर निकला पैदल मार्च, भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। सोमवार की शाम कस्बा चहनियां में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस के अवसर पर पैदल मार्च निकालकर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘साम्राज्यवाद मुर्दाबाद’ जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया।

जुलूस का समापन शहीद भगत सिंह चौक पर हुआ, जहां उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।

सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में देश में नौकरशाही पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, जबकि आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज का सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य उन आशंकाओं की याद दिलाता है, जिनका जिक्र भगत सिंह ने स्वतंत्रता से पहले किया था।

उन्होंने कहा कि शहीदों के विचार आज भी समाज को न्याय, समानता और मानव गरिमा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और आर्थिक परिस्थितियों पर भी चर्चा करते हुए विभिन्न नीतियों की आलोचना की गई।

कार्यक्रम में किसान नेता कॉमरेड हरिशंकर विश्वकर्मा, हरिनारायण मौर्य, राजेश कुशवाहा, अमित यादव, कॉमरेड इंद्रजीत कुशवाहा, संदीप यादव, सुजीत कुमार मौर्य, पंचम, ओमप्रकाश, गायत्री, जगदीश, अर्जुन, चंद्रबली और सीताराम बनबसी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि 31 मार्च तक क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और गांवों में अभियान जारी रखा जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!