Breaking News

बिसौली: हिंदू नववर्ष पर बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, प्रतियोगिताओं से गूंजा मंदिर परिसर।

हिंदू नववर्ष पर बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, प्रतियोगिताओं से गूंजा मंदिर परिसर।

आई एम खान 

बिसौली, (बदायूं)। नगर में जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा शिव मनकामेश्वर मंदिर (पीपल वाले मंदिर) परिसर में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को हिंदू संस्कृति के प्रतीक ओम, स्वस्तिक, श्री और शुभ-लाभ के चिन्ह बनवाकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” नाम जप के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण भी बनाया गया।

नाम जप प्रतियोगिता में कु. अनिका ने प्रथम, यशी ने द्वितीय तथा पूर्वांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कला प्रतियोगिता में कु. इशिका प्रथम, कु. हिमांशी द्वितीय और कु. अनवी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी रूपम गुप्ता, महिला समृद्धि ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना, सचिव रूचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग सहित आंचल, अंजलि, पारूल अग्रवाल और अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता, रीना, हर्ष, काजल और शिवानी का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!