Breaking News

बदायूं: HPCL हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना।

HPCL हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना।

नियुक्तियों और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, CBI जांच की मांग का किया समर्थन।

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव एक मामले में पेशी के लिए बदायूं कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद को बेगुनाह मानते हैं और कोर्ट ने भी इस बात को स्वीकार किया है, लेकिन सरकार इस फैसले के खिलाफ अपील में चली गई है।

पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद धर्मेंद्र यादव ने HPCL प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्लांट में कार्यरत सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है।

सांसद ने आरोप लगाया कि इस घटना में एक विशेष वर्ग के लोगों की भूमिका है, जिन्हें कथित रूप से स्थानीय स्तर पर संरक्षण देकर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी पहले से ही सुरक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाते, तो इस घटना को टाला जा सकता था।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश जहां एक ओर पेट्रोलियम से जुड़े संकटों का सामना कर रहा है, वहीं ऐसे महत्वपूर्ण प्लांट में वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या होना बेहद चिंताजनक है।

पीड़ित परिवार द्वारा की जा रही CBI जांच की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा SIT जांच से न्याय मिलने की उम्मीद कम है, क्योंकि जांच एजेंसी का गठन भी प्रशासनिक स्तर पर हुआ है। ऐसे में निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच आवश्यक है।

बाइट:-धर्मेंद्र यादव, सांसद आजमगढ़

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!