Breaking News

शाहजहांपुर: मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में नाबालिग पकड़ा गया।

मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में नाबालिग पकड़ा गया।

शाहजहांपुर (संवाददाता: मुबारक अली): जनपद शाहजहांपुर के थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की निवासी हिमांशु तिवारी ने 24 फरवरी को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सुखमन, प्रीत, एक नाबालिग तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बुधवार, 18 मार्च को पुलिस टीम ने कान्हा गौशाला रोड से मामले में वांछित नाबालिग को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भूपेंद्र राणा और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नाबालिग के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!