Breaking News

तेज रफ्तार का कहर: हाईवे किनारे खड़े युवक को कैंटर ने रौंदा, मौके पर मौत।

 

तेज रफ्तार का कहर: हाईवे किनारे खड़े युवक को कैंटर ने रौंदा, मौके पर मौत।

पंचर बनवाते समय हुआ हादसा, टक्कर इतनी भीषण कि संभलने का नहीं मिला मौका।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

जरीफनगर, बदायूं। बदायूं–मेरठ हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के दहगवां इलाके के पास की है, जहां तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक वसीम पुत्र निजाकत, निवासी ग्राम उघैनी थाना अलापुर, अपने कैंटर का पंचर बनवा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने खड़े वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास खड़े वसीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना मानी जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!