Breaking News

सहसवान में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां, ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करते दिखे युवक।

सहसवान में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां, ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करते दिखे युवक।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान/बदायूँ। बदायूँ–मेरठ हाईवे पर सहसवान क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी का एक खतरनाक मामला सामने आया है। हाईवे पर चल रहे एक ई-रिक्शा की छत पर दो युवक बैठकर सफर करते हुए दिखाई दिए। तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों युवक अपनी जान जोखिम में डालकर ई-रिक्शा की छत पर बैठे हैं, जबकि यह हाईवे तेज रफ्तार और व्यस्त यातायात वाला मार्ग है।

ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर सफर करते नजर आए। सड़क पर इस तरह का खतरनाक स्टंट न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई बार इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!