Breaking News

भवानीपुर खेरू–भज्जी की मढ़ैयां मार्ग बदहाल, 40–45 गांवों की जीवनरेखा बनी सड़क पर गड्ढों का राज।

भवानीपुर खेरू–भज्जी की मढ़ैयां मार्ग बदहाल, 40–45 गांवों की जीवनरेखा बनी सड़क पर गड्ढों का राज।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूँ)। सहसवान तहसील क्षेत्र में भवानीपुर खेरू से भज्जी की मढ़ैयां, मजरा मलसई यूसुफपुर खाम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

यह सड़क सहसवान नगर को कासगंज की ओर जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से करीब 40 से 45 गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ग्रामीणों, किसानों, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों के लिए यह मार्ग किसी जीवनरेखा से कम नहीं है। खराब सड़क के कारण लोगों का सफर कठिन और जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय या पानी भर जाने पर सड़क की स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से उनका अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की अनदेखी के कारण यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। कई बार विभाग और प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि भवानीपुर खेरू से भज्जी की मढ़ैयां तक सड़क की जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के 40–45 गांवों के लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!