Breaking News

शाहजहांपुर: रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदर्शन।

रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदर्शन।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने खिरनी बाग स्थित जीआईसी मैदान के पास विरोध प्रदर्शन किया। महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से गैस की कीमतों में कमी करने और नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने की मांग की।

इस मौके पर महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि देश के कई हिस्सों, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण पहले से ही लोग परेशान हैं और अब गैस की समस्या ने महिलाओं की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए सरकार का यह कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष जाफरीन, निधि श्रीवास्तव, ममता देवी, राज बेटी, अरुण गुप्ता, विटोली देवी, सुनीता देवी, नन्ही, सीमा, प्रियंका, सुनीता राणा, बबीता कश्यप, मुस्कान और ज्योति कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!