Breaking News

बदायूं: पहला रोजा रखने पर मोहम्मद अली उस्मानी के सम्मान में हुआ रोजा इफ्तार, कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग हुए शामिल

पहला रोजा रखने पर मोहम्मद अली उस्मानी के सम्मान में हुआ रोजा इफ्तार, कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग हुए शामिल।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूं। शहर में रविवार को एक मैरिज लॉन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना डॉ. यासीन उस्मानी के साहिबजादे मोहम्मद अली उस्मानी द्वारा पहला रोजा रखने की खुशी में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने मोहम्मद अली उस्मानी को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं दीं। इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी दिया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद जावेद अली खान, सांसद आदित्य यादव, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, कारी अब्दुल रसूल, इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के जिलाध्यक्ष इबादुर्रहमान, फखरे अहमद शोबी, डॉ. सैयद नूरूल हसन, डॉ. गफ्फार सिद्दीकी, सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान, जमालुद्दीन, मोहम्मद नजर प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, दरगाह सागरताल से दानियाल निजामी, गौहर खान और अहमद परवेज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इफ्तार के दौरान रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा की गई और समाज में भाईचारे, शांति और एकता बनाए रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रमजान के महीने को इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देने वाला बताया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!