Breaking News

सहसवान: बिना पंजीकरण चल रहा नीलम हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में मुकदमा दर्ज।

बिना पंजीकरण चल रहा नीलम हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में मुकदमा दर्ज।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नगर के चार नंबर चुंगी पर संचालित नीलम हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में सामने आया कि अस्पताल बिना मान्य चिकित्सा डिग्री और पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल के संबंध में शिकायत मिली थी। इसके बाद अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर अपनी चिकित्सा डिग्री और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल संचालक अशोक कुमार पुत्र हरप्रसाद निवासी ग्राम पहाड़पुर, जनपद फिरोजाबाद के पास न तो कोई वैध चिकित्सा डिग्री है और न ही राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण है। आरोप है कि अस्पताल में बिना मानकों के मरीजों का इलाज किया जा रहा था और गंभीर मरीजों की सर्जरी तक की जा रही थी, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ था।

चिकित्सा अधीक्षक द्वारा 15 मार्च तक सभी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा तक कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से नीलम हॉस्पिटल के संचालक अशोक कुमार तथा नीलम देवी निवासी गोलाई होटल, छारबाग, जनपद फिरोजाबाद के खिलाफ अवैध रूप से अस्पताल संचालन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस ने मु0अ0सं0 107/26 धारा 125 बीएनएस तथा प्रतिष्ठान पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम 2010 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!