Breaking News

अंकिता शर्मा ने संभाला बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार।

अंकिता शर्मा ने संभाला बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूं। जनपद बदायूं में शनिवार को नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइंस बदायूं में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!