Breaking News

रंगदारी और साजिश के आरोप में खुशबू किन्नर गिरफ्तार, मोहरगंज में भारी पुलिस बल तैनात।

चंदौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज निवासी खुशबू किन्नर को पुलिस ने रंगदारी मांगने, साजिश रचने और सड़क जाम करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहरगंज क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले मोहरगंज स्थित किन्नरों के एक आवास में विस्फोट की घटना हुई थी। उस समय खुशबू किन्नर ने अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू और विकास सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना को लेकर किन्नर समुदाय ने चहनिया में घंटों चक्काजाम भी किया था। पुलिस ने उस समय आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।

मामले में उस समय नया मोड़ आया जब आरोपी पक्ष के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर साक्ष्य प्रस्तुत किए और आरोप लगाया कि विस्फोट और हमले की घटना खुद खुशबू किन्नर द्वारा रची गई साजिश थी। यह भी आरोप लगाया गया कि मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की जा रही थी।

शासन के निर्देश पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने और नियमों के विरुद्ध सड़क जाम कराने के गंभीर आरोप हैं।

गिरफ्तारी के बाद संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मोहरगंज इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!