Breaking News

रामगढ़ के दादा जी पोखरा पर लगा 800 वर्गफीट का टिनशेड, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।

रामगढ़ के दादा जी पोखरा पर लगा 800 वर्गफीट का टिनशेड, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित दादा जी के पोखरा पर जिला पंचायत कोटे से करीब 800 वर्गफीट का टिनशेड लगाया गया है। यह कार्य आशुतोष सिंह तेंदुलकर के प्रयास से कराया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी के परिजन के निधन के बाद अधिकांश लोग दादा जी के पोखरा पर ही स्नान और अन्य धार्मिक क्रियाएं करते हैं। यहीं से दशगात्र संस्कार और खोरसी का तर्पण भी किया जाता है। पहले यहां टिनशेड न होने के कारण बारिश या तेज धूप में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों के अनुसार टिनशेड लग जाने से अब शोक के समय होने वाले धार्मिक कार्यों के दौरान लोगों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी।

प्रमुख समाजसेवी लुशन सिंह ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के सहयोग से रामगढ़ गांव की जनता को यह सुविधा मिल सकी है।

रामसरोवर दादा जी के पोखरा पर टिनशेड लगने पर अवधेश सिंह लुशन, जितेंद्र सिंह, डोमन राय, विनोद सिंह बागी, रामा सिंह सहित कई ग्रामीणों ने खुशी जताई।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!