Breaking News

बदायूं: सांप को मारने पर युवक के खिलाफ मुकदमा, वन विभाग ने की कार्रवाई।

सांप को मारने पर युवक के खिलाफ मुकदमा, वन विभाग ने की कार्रवाई।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय में सांप को मारने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि झाड़ियों से निकलकर एक सांप सड़क पर आ गया था। सांप को देखकर आसपास खेल रहे बच्चे शोर मचाने लगे। इसी दौरान गांव निवासी दिलदार का बेटा आमिर मौके पर लाठी लेकर पहुंचा और उसने सांप को पीटकर मार डाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप की मौत के बाद युवक ने उसे उठाकर पास खड़े बच्चों की ओर फेंक दिया, जिससे बच्चे घबरा गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि मारा गया सांप चेकर्ड कीलबैक प्रजाति का था, जो विषैला नहीं माना जाता है। फिलहाल संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …