Breaking News

चंदौली में धूमधाम से निकली मां वैष्णो देवी की पालकी यात्रा, भक्ति संगीत पर झूमे श्रद्धालु।

चंदौली में धूमधाम से निकली मां वैष्णो देवी की पालकी यात्रा, भक्ति संगीत पर झूमे श्रद्धालु।

संवाददाता: जावेद अली

चंदौली। नगर पंचायत क्षेत्र में जय मां वैष्णो देवी धाम परिवार की ओर से शुक्रवार को मां वैष्णो देवी की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत स्थित एक वाटिका से हुई, जहां से पालकी नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए पुनः उसी स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।

हर वर्ष होली के दो दिन बाद जय मां वैष्णो देवी धाम परिवार की ओर से इस पालकी यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर माता रानी के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने रंग-गुलाल उड़ाकर होली का उत्सव भी मनाया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

पालकी यात्रा के दौरान नगर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!