Breaking News

चंदौली में सनसनीखेज खुलासा: संपत्ति के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या।

चंदौली में सनसनीखेज खुलासा: संपत्ति के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चंदौली। जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र में 5 मार्च को हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक विशाल सिंह की हत्या उसके सगे बड़े भाई विवेक सिंह ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव जलालपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी विवेक सिंह ने बताया कि पहले घर में उसका काफी सम्मान था, लेकिन एक पुराने मामले में जेल जाने के बाद परिवार में उसकी स्थिति बदल गई। जमीन बेचने से मिले अपने हिस्से के पैसे खर्च हो जाने के बाद वह अक्सर छोटे भाई विशाल से पैसे मांगता था। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद रहता था और आरोपी के अनुसार उसे कई बार अपमानित भी होना पड़ा।

बताया जा रहा है कि इसी बात से आक्रोशित होकर विवेक सिंह ने अपने छोटे भाई की हत्या की योजना बनाई। 5 मार्च की दोपहर जब विशाल सिंह घर के हॉल में सो रहा था, तभी विवेक ने पीछे से उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और घटना के साक्ष्य छिपाने के लिए हटाया गया सीसीटीवी डीवीआर भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने इन्हें नहर किनारे एक तालाब में फेंक दिया था, ताकि घटना का कोई सुराग न मिल सके।

पुलिस की इस कार्रवाई में डॉग स्क्वॉड की खोजी कुतिया ‘खुशी’ ने भी अहम भूमिका निभाई। उसकी मदद से पुलिस को साक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सफलता मिली, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वाट व सर्विलांस टीम के निरीक्षक राम जनम यादव, अरविंद यादव, राणा प्रताप सिंह, प्रेमप्रकाश यादव तथा थाना कंदवा के थानाध्यक्ष राजीव मल्ल, चौकी प्रभारी विजय कुमार राय सहित पुलिस बल शामिल रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!