Breaking News

गंजडुंडवारा में सामूहिक इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने देश में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ।

गंजडुंडवारा में सामूहिक इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने देश में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। रमजान के पवित्र माह के अवसर पर नगर के सहावर रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने आरा मशीन परिसर में तौफीक खान द्वारा रविवार को सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

इफ्तार के समय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर रोजेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला। इससे पहले सभी ने हाथ उठाकर अल्लाह से देश में अमन-चैन, खुशहाली, सलामती और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की गई।

इस अवसर पर कारी राशिद हुसैन ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान में सब्र, सहनशीलता और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक इफ्तार जैसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं।

इफ्तार में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, जूस और अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के बाद मगरिब की नमाज अदा कर सभी ने देश की तरक्की और समाज में शांति बनाए रखने की दुआ की।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, बसपा नेता जुनैद मियां, वसीम प्रधान, अजहर हुसैन, सलमान अंसारी, हसनैन अली, इकरार नबी, आसिफ खान, शाहिद मिस्त्री, अमीर मोहम्मद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!