Breaking News

बिसौली: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में प्राप्त दावे, आपत्तियों और नोटिस से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य एक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत हो सके। इसलिए यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय और गंभीरता के साथ कार्य करते हुए विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

इस मौके पर सुधाकर मिश्रा, नरेंद्र मौर्य, भूपेंद्र कश्यप, ललित सक्सेना और राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!