Breaking News

बिसौली: इनरव्हील क्लब ने कराया मूर्ति व फैब्रिक पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया हुनर।

इनरव्हील क्लब ने कराया मूर्ति व फैब्रिक पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया हुनर।

आई एम खान 

बिसौली। इनरव्हील क्लब बिसौली की ओर से दिनेश मधु आई हॉस्पिटल परिसर में मूर्ति निर्माण एवं फैब्रिक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने मिट्टी की आकर्षक मूर्तियां और सुंदर फैब्रिक पेंटिंग बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने होली मिलन समारोह भी मनाया, जिसमें रंगों के पर्व की उमंग और खुशियां देखने को मिलीं। कार्यक्रम में नृत्य, गीत-संगीत और मनोरंजक खेलों के माध्यम से सभी ने होली के त्योहार का आनंद उठाया।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेलजोल बढ़ता है और प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।

मिट्टी की मूर्ति प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम तथा सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फैब्रिक पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा प्रथम और हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मधु शर्मा, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, संगीता, कृष्णा गुप्ता और अनुपम सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!