Breaking News

कासगंज में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप; 10 वर्षीय बेटे ने पुलिस को दी सूचना। 

कासगंज में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप; 10 वर्षीय बेटे ने पुलिस को दी सूचना। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भबुपुरा में एक महिला की मारपीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही नीरज नाम के व्यक्ति और उसके परिजनों ने महिला के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे घसीटते हुए अपने घर ले गए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला के 10 वर्षीय बेटे हार्दिक ने बताया कि उसकी मां के साथ पड़ोस के नीरज और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी उसकी मां को घसीटते हुए अपने घर ले गए और वहां पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद डरा-सहमा नाबालिग बच्चा अपने एक दोस्त के घर पहुंचा और वहां से पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी नीरज घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बाइट- शाहिदा नसरीन, सीओ, सहावर।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!