Breaking News

शाहजहांपुर: होली पर निकले लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर एसपी ने पुलिस टीम को सराहा।

होली पर निकले लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर एसपी ने पुलिस टीम को सराहा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। होली पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकले परंपरागत लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सराहना की। इस संबंध में पुलिस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें त्योहार के दौरान किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर प्रियंक जैन समेत नगर क्षेत्र के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली पर्व पर निकले जुलूसों को आपसी समन्वय, सतर्कता और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें, ताकि कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

इसके साथ ही बैठक में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में त्योहार रजिस्टर में संबंधित प्रविष्टियां समय से और विधिवत दर्ज करें, जिससे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी योजना बनाकर आवश्यक पुलिस प्रबंध किए जा सकें।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!