Breaking News

शाहजहांपुर: त्योहार आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं: डीएम।

त्योहार आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं: डीएम।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। आगामी त्योहार एवं जुलूसों को लेकर चौक कोतवाली स्थित किला परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपीओ, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए अपील की कि सभी लोग त्योहारों और जुलूसों को आपसी भाईचारे, पारंपरिक सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न कराएं।

बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की। जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की पहचान, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन तथा सीसीटीवी निगरानी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अफवाह फैलाने वालों एवं अवांछित गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्रा, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …