Breaking News

शाहजहांपुर: होली पर खाद विभाग की सख्ती: एक कुंतल खोया व 60 किलो मिठाई नष्ट, कई नमूने भरे।

होली पर खाद विभाग की सख्ती: एक कुंतल खोया व 60 किलो मिठाई नष्ट, कई नमूने भरे।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जनपद में एक्टिव मोड में नजर आ रही है। लगातार छापेमारी कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं और खराब सामग्री को मौके पर नष्ट कराया जा रहा है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने सूचना के आधार पर नगरिया मोड़ के पास महिंद्रा पिकअप (यूपी 27 सीटी 4838) को रोककर उसमें रखे खोए के तीन नमूने लिए। जांच के दौरान लगभग एक कुंतल खराब खोया नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹25,000 बताई गई।

इसके अलावा सगोविंदगंज स्थित Blinkit स्टोर से पनीर, कॉफी पाउडर और घी के नमूने संग्रहित किए गए।

महिला थाना के पास स्थित दुर्गेश डेयरी से पनीर और घी का एक-एक नमूना लिया गया। वहीं प्राचल यादव के मिठाई निर्माण स्थल पर गंदगी में तैयार की जा रही लगभग 60 किलो बर्फी, छेना, गुलाब जामुन व रसगुल्ला नष्ट कराए गए, जिनकी कीमत करीब ₹18,000 आंकी गई है।

सैनिक कॉलोनी श्यामगंज गोटिया स्थित धनपाल पनीर वाले से मिश्रित दूध का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावटी व खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!