Breaking News

वर्ष 2021 के मामले में भाजपा नेता नीरज मिश्रा गिरफ्तार, कोतवाली में धरना।

वर्ष 2021 के मामले में भाजपा नेता नीरज मिश्रा गिरफ्तार, कोतवाली में धरना।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज में वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़े मामले में पुलिस ने भाजपा नेता नीरज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उक्त मामले में पहले से मुकदमा दर्ज था और न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, कथित टिप्पणी के बाद कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। नीरज मिश्रा पूर्व में बसपा सरकार के दौरान उच्च शिक्षा आयोग के सदस्य रह चुके हैं और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। उनकी पत्नी पटियाली से नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक रंग लेता नजर आया। भाजपा जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार तथा अमापुर विधायक हरिओम वर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी पटियाली कोतवाली पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं ने इलाका पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

पूरा मामला पटियाली कोतवाली परिसर से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!