Breaking News

विवाह समारोह जा रही कार तालाब में गिरी, दूल्हा सहित चार लोगों को सुरक्षित निकाला।

विवाह समारोह जा रही कार तालाब में गिरी, दूल्हा सहित चार लोग सुरक्षित।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। विवाह समारोह के लिए जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में पलट गई। वाहन में दूल्हे समेत चार लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी गांव से बारात बबुरी कस्बे के एक मैरिज लॉन की ओर जा रही थी। इसी दौरान दूल्हा पवन कुमार प्रजापति को लेकर जा रही कार संतुलन खो बैठी और गहरे पोखरे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि दूल्हा और अन्य सवारों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तैरकर किनारे पहुंचने में सफलता पाई। बारात में शामिल लोगों ने भी तत्काल मदद कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

दूल्हे के पिता रामनरेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और मना करने के बावजूद लापरवाही बरत रहा था। घटना के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

हादसे में दूल्हे का एक महंगा मोबाइल फोन, सोने की चेन और अंगूठी पानी में डूब जाने की जानकारी सामने आई है।

थाना प्रभारी विभूति नारायण राय ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!