Breaking News

ट्रांसफार्मर से कॉपर कॉयल और तेल चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

ट्रांसफार्मर से कॉपर कॉयल और तेल चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बिल्सी, बदायूं। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उससे कॉपर कॉयल और कीमती तेल चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बदायूं रोड स्थित एक मैरिज लॉन के पास लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने कॉपर कॉयल निकाल ली और उसमें भरा तेल भी चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!