Breaking News

स्कूल परिसर में 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, गांव में शोक व सनसनी।

स्कूल परिसर में 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, गांव में शोक व सनसनी।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनोनी गांव में एक 11 वर्षीय छात्र का शव स्कूल परिसर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार छात्र सुबह स्कूल पढ़ने गया था। घर लौटने के बाद दोपहर में वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। देर शाम स्कूल परिसर में ही उसका शव फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …