Breaking News

बिसौली: पीएम किसान की 19वीं किस्त से पहले फार्मर रजिस्ट्री जरूरी, हजारों किसान अब तक नहीं हुए पंजीकृत।

पीएम किसान की 19वीं किस्त से पहले फार्मर रजिस्ट्री जरूरी, हजारों किसान अब तक नहीं हुए पंजीकृत।

आई एम खान 

बिसौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त इसी महीने जारी होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द पूर्ण कराने की अपील की है। तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, जिससे उन्हें आगामी किस्त से वंचित होना पड़ सकता है।

प्रभारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि शासन की एग्रीटेक परियोजना के तहत सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान इस कार्य में देरी न करें और समय रहते अपनी रजिस्ट्री अवश्य करा लें।

उन्होंने जानकारी दी कि किसान मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो नजदीकी साइबर कैफे या जनसेवा केंद्र पर जाकर भी रजिस्ट्री कराई जा सकती है।

बिसौली तहसील क्षेत्र में कुल 95,384 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य निर्धारित है, लेकिन अभी तक 67,347 लाभार्थियों ने पंजीकरण में रुचि नहीं दिखाई है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्री न कराने पर संबंधित किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं।

आगामी किस्त जारी होने से पहले विभागीय अधिकारी किसानों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …