Breaking News

बदायूं: कुंवरगाँव पुलिस ने वारंटी अभियुक्त दबोचा, न्यायालय में किया पेश। 

बदायूं: कुंवरगाँव पुलिस ने वारंटी अभियुक्त दबोचा, न्यायालय में किया पेश। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुंवरगाँव थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश उर्फ शेरा के रूप में हुई है, जो आबकारी अधिनियम से जुड़े एक प्रकरण में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!