Breaking News

बिसौली: ट्रैफिक पुलिस सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, लोग खड़े कर रहे सवाल।

बिसौली: ट्रैफिक पुलिस सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, लोग खड़े कर रहे सवाल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बिसौली, बदायूं। जिले के बिसौली क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस सिपाही वाहन चालक से 500 रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। वाहन स्वामी का आरोप है कि होली के त्योहार के दौरान चालान के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही थी।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिपाही वाहन चालकों से नकद ले रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध वसूली लंबे समय से चल रही है और दिनभर में हजारों रुपये की उगाही की जा रही थी। विशेष रूप से गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। बाजार में खरीदारी करने आए वाहन चालकों से भी इसी तरह की वसूली की घटनाएं सामने आई हैं।

कानून की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी पर ही गंभीर आरोप लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

वायरल वीडियो 

बाइट- बाइक स्वामी 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!