Breaking News

बिसौली: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न।

बिसौली: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के दवतोरी रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और हवन यज्ञ के बीच भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की विशाल प्रतिमा विधिवत स्थापित की गई।

आचार्य सुमित मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि हनुमान जी सेवा, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक हैं। यदि व्यक्ति उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए, तो वह हर कठिनाई का सामना धैर्य और विवेक से कर सकता है।

मंदिर के मुख्य यजमान विष्णु गोपाल, राजेश गुप्ता और प्रवीन अग्रवाल ने मिलकर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की विशाल प्रतिमा की स्थापना में भाग लिया। पहले दिन भगवान का पूजन संपन्न हुआ, जबकि दूसरे दिन नगर भ्रमण संकीर्तन का आयोजन श्री राधा रानी संकीर्तन मंडल द्वारा किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्याम अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, पारुल, शिवांग, देव, गौरव गोपाल, गुंजन गोपाल, मीरा, शिखा, अन्नू गुप्ता, काव्य, नवया, सुरेन्द्र अग्रवाल और नीरज साईराम सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …