Breaking News

बिसौली: सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा, 189 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा, 189 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शुक्रवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान तथा इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र पर नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।

परीक्षा शुरू होने से पूर्व आंतरिक सचल दल के सदस्य रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा एवं रेनू कुमारी ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय के लिए 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 88 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में 469 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 101 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 189 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

परीक्षा के दौरान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह-प्रभारी हरदीप सिंह एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर केंद्र परिसर में पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!