Breaking News

शाहजहांपुर: रोजा पुलिस की कार्रवाई: दो मामलों में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

रोजा पुलिस की कार्रवाई: दो मामलों में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक सौरभ शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ आरोपी उदयवीर उर्फ बबलू (40 वर्ष) निवासी कार्दौला, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 417 ग्राम अफीम बरामद की गई।

वहीं दूसरे मामले में उप निरीक्षक शिवम अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ नीरज (38 वर्ष) निवासी मोहल्ला नौसर, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 480 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!