Breaking News

शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र के साथ लोहारो वाले चौराहे से विश्वकर्मा चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और जरूरत पड़ने पर दिन-रात कार्य कराते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिल सके।

उन्होंने मार्ग पर शेष अवैध अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश भी दिए, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही नाला निर्माण को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि एक ओर नाले का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। होली पर्व के उपरांत मार्ग के दूसरी ओर नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिसके बाद सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा आम नागरिकों के आवागमन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …