Breaking News

कासगंज में नवविवाहिता की हत्या, पति पर हुआ सनसनीखेज खुलासा।

कासगंज में नवविवाहिता की हत्या, पति पर हुआ सनसनीखेज खुलासा।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जिले के गंगपुर गांव (थाना सिकंदरपुर) में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला का शव खेत से बरामद किया, जिसे आरोपी पति और उसके परिजनों ने 10 महीने पहले गाड़ दिया था।

जानकारी के अनुसार, पति अपने पत्नी की इंस्टाग्राम बातचीत से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने पत्नी की हत्या की और शव को खेत में छुपा दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जेसीबी की मदद से शव को खेत से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में सुरक्षा और घरेलू हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!