Breaking News

कासगंज में बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ, 64 केंद्रों पर कड़ी निगरानी व्यवस्था। 

कासगंज में बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ, 64 केंद्रों पर कड़ी निगरानी व्यवस्था। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस वर्ष जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

हाईस्कूल स्तर पर 21,717 तथा इंटरमीडिएट स्तर पर 18,645 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए 14 केंद्रों को संवेदनशील तथा 3 केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी के लिए उन्हें जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा की सतत निगरानी की जा रही है। कैमरों में ध्वनि रिकॉर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 1 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!