Breaking News

उन्नाव: तुलसी पूजन दिवस यात्रा में प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित। 

तुलसी पूजन दिवस यात्रा में प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित। 

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम एवं विशाल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

समिति की ओर से बताया गया कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित झांकियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से तुलसी के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व को दर्शाया।

इन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित:

  • कृष्णा बाल विद्या मंदिर
  • संगम शिशु मंदिर
  • हैप्पी किड्स पब्लिक स्कूल
  • वाईब्रेंट इंटरनेशनल स्कूल

सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे। शिक्षकों और अभिभावकों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक जागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निशांत शुक्ला (संगम शिव मंदिर), प्रबंधक सुधीर तिवारी (वाईब्रेंट इंटरनेशनल स्कूल), प्रबंधक रामेश्वर यादव (कृष्णा बाल विद्या मंदिर), प्रबंधक नीरज दीक्षित (हैप्पी किड्स) सहित अन्य प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अजय त्रिवेदी, धर्मेंद्र शुक्ला, अखिल मिश्रा, अभि तिवारी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!