Breaking News

नौदर में ‘जल अर्पण दिवस’ आयोजित, सांसद ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

नौदर में ‘जल अर्पण दिवस’ आयोजित, सांसद ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

अभिषेक सिंह, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। नौदर ग्राम सभा स्थित जल निगम की नवनिर्मित पानी टंकी परिसर में मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत जिले का पहला ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेन्द्र सिंह रहे, जिन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांसद ने पानी टंकी के पोल पर रक्षा सूत्र बांधा तथा घड़े में जल भरकर ग्रामीणों को अर्पित किया। साथ ही उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पानी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पानी बचाने से ही पृथ्वी का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम में जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि नौदर ग्राम सभा में पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा पाइपलाइन घर-घर तक पहुंचा दी गई है। अब प्रत्येक घर को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर सहायक अभियंता मोहित पाण्डेय, सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, पूर्व डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक राजीव सिंह मुन्ना, सुभाष यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, सीता राम यादव, अवर अभियंता सौरभ, डीपीएमयू पारस जायसवाल, रिजवान अहमद, राजाराम यादव, जय प्रकाश, रामअवध सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!