Breaking News

सेंट जोसेफ विद्यालय के छात्र मो. सैफ ने जेईई मेन्स में लहराया परचम, 98.91 प्रतिशत अंक प्राप्त।

सेंट जोसेफ विद्यालय के छात्र मो. सैफ ने जेईई मेन्स में लहराया परचम, 98.91 प्रतिशत अंक प्राप्त।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय के छात्र मोहम्मद सैफ अंसारी ने जेईई मेन्स परीक्षा में 98.91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

बेलवानी गांव निवासी मो. सैफ अंसारी, पिता निसार अहमद, वर्तमान में कक्षा 12 के छात्र हैं। हाल ही में वाराणसी में आयोजित जेईई मेन्स परीक्षा में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फिजिक्स विषय में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने विशेष उपलब्धि हासिल की, जबकि केमिस्ट्री और मैथ सहित कुल मिलाकर 98.91 प्रतिशत स्कोर दर्ज किया।

सोमवार को परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार जोसेफ ने बताया कि मो. सैफ पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे हैं और कक्षा में भी हमेशा अव्वल स्थान प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से जल्द ही छात्र को सम्मानित किया जाएगा।

मो. सैफ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता नुरैशा बानो एवं पिता निसार अहमद को दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!