Breaking News

निर्माण से पहले ही गिरी साइड वॉल, गुणवत्ता पर उठे सवाल।

निर्माण से पहले ही गिरी साइड वॉल, गुणवत्ता पर उठे सवाल।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के हरिणका गांव में सड़क निर्माण से पूर्व बनाई गई साइड वॉल के गिर जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामला बबुरी थाना क्षेत्र का है, जहां मुन्नू शर्मा के घर से राजपत मौर्य के घर तक गली में सड़क निर्माण प्रस्तावित है।

जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ माह पूर्व सड़क निर्माण को लेकर लगभग 50 मीटर लंबी साइड वॉल का निर्माण कराया गया था। सोमवार शाम अचानक पूरी दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि साइड वॉल निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि घटिया ईंट और कम गुणवत्ता वाली सीमेंट का प्रयोग किया गया तथा नींव भी मजबूत नहीं रखी गई, जिसके कारण सड़क बनने से पहले ही दीवार धराशायी हो गई।

इस संबंध में ग्राम सचिव ने बताया कि उक्त निर्माण ग्राम पंचायत निधि से नहीं कराया गया। वहीं ग्राम प्रधान ने फोन पर बातचीत में कहा कि साइड वॉल का निर्माण ग्राम पंचायत निधि से ही हुआ था और इसे जल्द ही दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनवाया जाएगा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा दोबारा होने वाले निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …