Breaking News

बिसौली: डी पॉल स्कूल में आईसीएसई दसवीं की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू।

डी पॉल स्कूल में आईसीएसई दसवीं की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित डी पॉल स्कूल में आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षाएं विधिवत प्रारंभ हो गईं। मंगलवार को पहले दिन की परीक्षा सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र के बाहर विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ दिखाई दिया।

परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था और पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया था। अधिकांश विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों की उम्मीद जताई। विद्यालय के ही परिसर में परीक्षा केंद्र निर्धारित होने से परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा और सहजता का अनुभव हो रहा है।

परीक्षा कक्षों में स्वच्छता, अनुशासन और शांत वातावरण सुनिश्चित किया गया। सभी परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें कक्ष में प्रवेश दिया गया, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। विद्यालय प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा संचालन में जुटा रहा।

विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वी. सी., जो आईसीएसई बोर्ड के बोर्ड इंस्पेक्टर भी हैं, स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी देखरेख में परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है।

अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पहले दिन सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!