Breaking News

शाहजहांपुर: नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सादर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सादर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सादर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार। चाचा ने अपनी नाबालिक भतीजी को प्रेमजाल में फसाकर शारीरिक शोषण करने व गर्भवती करना, गर्भपात करना तथा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत 14 फरवरी को थाना सदर बाजार में दर्ज कराई थी।

बृजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में उo निo कुलदीप कुमार, उo निO सुरज सिंह आदि ने थाना सदर बाजार के एमनजाई जलालनगर निकट नूरी मस्जिद निवासी 22 वर्ष सतीश कुमार उर्फ हर्ष को छोटी स्टेशन रेलवे लाइन के पास से रविवार को करीब एक बजे किया गिरफ्तार।

बृजेश कुमार सिंह SHO ने बताया कि नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त सतीश कुमार उर्फ हर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!